एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा में दूसरे दिन में उपस्थिति आधी
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी की परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को भी अभ्यर्थियों की उपस्थिति आधी रही। मध्य क्षेत्र से जुडे़ छह जिलों में दो पालियों में हुई कंप्यूटर बेस परीक्षा में 51.35 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के लिए कुल 40685 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इसमें 20892 अभ्यर्थी शामिल हुए। इलाहाबाद में 6418 में से 4051 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह आगरा में 3539 में से 1584, कानपुर में 4272 में से 2397, लखनऊ में 10808 में से 4887, वाराणसी में 11664 में से 6000 तथा पटना (बिहार) में 3984 में से 1973 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्ण निपट गई।