जवाहर बाग कांड
00000000000
सीबीआई को जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने जवाहर बाग कांड की जांच कर रही सीबीआई को जांच की प्रगति आख्या पेश करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई नियत थी। अधिवक्ता विजयपाल सिंह तोमर की याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने सीबीआई के अधिवक्ता को 21 जुलाई को अब तक हुई जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है ताकि अदालत यह जान सके की जांच सही दिशा में हो रही है या नहीं। याचिका में कहा गया है कि सरकारी मशीनरी की मिली भगत से जवाहर बाग में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया, जिसे हटाने में दो पुलिस अधिकारियों की जान चली गई और कई घायल हुए हैं। पुलिस की कार्रवाई में 26 लोग मारे गए थे जिसमें इस कांड का मास्टर माइंड रामवृक्ष यादव भी शामिल बताया जा रहा है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को करने का निर्देश दिया है।