फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ण्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद हरिवंश सिंह ने किया सरेंडर, जमानत मंजूर
विज्ञापन

प्रयागराज। आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह ने मंगलवार को स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली और जमानतें दाखिल करने पर रिहा कर दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ता को सुनकर दिया है। घटना 13 अप्रैल 2014 की प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली की है। एसडीएम पट्टी लल्लन राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अपना दल के लोकसभा प्रत्याशी हरिवंश सिंह ने विद्यालय के अंदर बिना अनुमति के जनसभा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। मुकदमे में सुनवाई के दौरान हाजिर न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें