ग्राउंड पर पेंच फंसा,करछना में हार्दिक पटेल की सभा निरस्त
प्रयागराज। करछना में शनिवार को होने वाली कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की चुनावी जन सभा अनुमति न मिलने की वजह से निरस्त कर दी गई। दरअसल जहां हार्दिक की सभा होनी थी, उस ग्राउंड के स्वामित्व वाले तीन भाइयों में से एक ने सभा के लिए अपनी असहमति जता दी। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ग्राउंड को लेकर पेंच फंसने की वजह से मजिस्ट्रेट ने सभा की अनुमति नहीं दी। इस वजह से हार्दिक की सभा नहीं हो सकी। उन्हें दोपहर एक बजे करछना में सभा को संबोधित करना था।