फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिया से मुंह दबाकर भयाहू का जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तकिया से मुंह दबाकर भयाहू की हत्या की कोशिश
विज्ञापन

किचन खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रयागराज। मकान को लेकर परिजनों में चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। भयाहू ने अपने जेठ पर जान से मारने की कोशिश के आरोप में मुठ्ठीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुठ्ठीगंज निवासी मीनू जायसवाल पत्नी अनिल जायसवाल ने पुलिस को बताया कि किचन को खाली करने के विवाद में सोमवार को जेठ बृजेश उसकी पत्नी आशा के साथ उसका विवाद हो गया। उस समय वह घर में अकेली थी। मीनू का आरोप है कि उस दौरान जेठ बृजेश ने अपने पुत्र सौरभ के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बृजेश ने तकिया से उसका मुंह कसकर दबा दिया। सांस न मिलने से वह छटपटाने लगी तभी कुछ लोगों के आ जाने से यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। भुक्तभोगी अपने पति के साथ मुठ्ठीगंज थाने पहुंची। उसका कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसएसपी के पास पहुंचकर उसने शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर मुठ्ठीगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर मुठ्ठीगंज के मुताबिक प्रारंभिक जांच में घटना की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें