10 जून तक क्षेत्रीय कार्यालय भेजें आंतरिक मूल्यांकन के अंक
0 कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कल से, 31 मई तक होगा आवेदन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं (आंतरिक मूल्यांकन) 21 से 31 मई के बीच संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य पूरी कराएंगे। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव नेविद्यालय के प्रधानाचार्यों से आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा के विषयवार अंक क्षेत्रीय कार्यालय को 10 जून तक अवश्य भेजने को कहा है। बोर्ड ने हाईस्कूल कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी पांच से 31 मई के बीच आवेदन का मौका दिया है। परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रधानाचार्य के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करेंगे।
000