तीर्थपुरोहितों की मांग, मोरी शिवाला पर मिले भूमि
0 प्रयाग धर्म संघ की शिवाला घाट पर हुई बैठक में निर्णय
इलाहाबाद। प्रयाग धर्म संघ की बैठक शुक्रवार को शिवाला घाट यमुना बैंक रोड पर हुई। इसमें तीर्थपुरोहितों ने माघ मेला क्षेत्र मोरी एवं शिवाला मार्ग पर दंडी संन्यासियों को भूमि आवंटित न करके उनको भूमि देने की मांग की है। बतौर अध्यक्ष सुभाष पांडेय ने कहा कि माघ मेले में दंडी संन्यासियों को मेले के अंतिम छोर पर जमीन आवंटित की जाती थी। कुछ वर्षों से मेला प्रशासन दंडी संन्यासियों को यहां पर भूमि आवंटित करने लगा। राजेंद्र पालीवाल ने स्पष्ट कहा कि संगम क्षेत्र पर सनातन से तीर्थ पुरोहित ही माघ मेला बसाते आए हैं। उनकी भूमि दंडी संन्यासियों को आवंटित करने से तीर्थपुरोहित समाज प्रभावित होता है। प्रकाशचंद्र मिश्र ने कहा कि मेला प्रशासन भूमि आवंटन का एकतरफा निर्णय करने से पहले तीर्थपुरोहितों के पक्ष को भी जाने। बैठक में संतोष भारद्वाज, डॉ. राजेश तिवारी, गोपाल मिश्र, अनुज तिवारी, सुरेंद्र पांडेय, आशुतोष पालीवाल, निर्मल शर्मा, विराट चंद्र मिश्र, आद्या पांडेय, दिनकर पांडेय, माधो शर्मा, संजय पाठक, विनुज तिवारी, सचिन, हर्षित मिश्र, शिवेश मिश्र आदि उपस्थित थे।