फाफामऊ। साइबर अपराधियों ने एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपया निकाल लिया। राकेश कुमार प्रयागराज में कमिश्नर कार्यालय में कार्यरत हैं। वह रविवार दोपहर फाफामऊ की एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन से पैसा निकालने गए। पीछे से आए एक युवक ने उन्हें झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर 80 हजार रुपया निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वे परेशान हो गए। उन्होंने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद