सीएचएसएल-2017 के 5895 पदों पर होगी भर्ती
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2017 के संभावित पदों की घोषणा कर दी है। एसएससी की ओर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एलडीसी, जेएसए, जेपीए, पीए, एसए और डीईओ के कुल 5895 पद शामिल हैं। घोषित पदों में संचार मंत्रालय, आईटी और पोस्टल सेवा से जुड़े विभागों के पद भी शामिल हैं।