फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी निदेशक के प्रत्यार्पण पर जानकारी तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के लिए
विज्ञापन

00000000000000

कंपनी निदेश के प्रत्यर्पण पर जानकारी तलब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भारत सरकार से कानपुर की कंपनी राजेंद्रा स्टील के निदेशक डीके बत्रा का अमेरिका से प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा कि 2006 से सीबीआई डायरेक्टर की तलाश कर रही है। अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र ने दिया है। सहायक सॉलीसिटर जनरल ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रत्यर्पण के पेपर विदेश मंत्रालय के जरिए अमेरिकी दूतावास को भेजे गए हैं। कोर्ट ने की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी है। याचिका पर आधिकारिक समापक के अधिवक्ता अर्नव बनर्जी व कर्मचारियों की ओर से अधिवक्ता कृष्णजी शुक्ल ने पक्ष रखा। डायरेक्टर पर कंपनी के समापन के बाद संपत्तियों को हड़पने और बेचने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें