सांप की तस्करी में सात को भेजा जेल
लालापुर (प्रयागराज)। कपारी गांव के पास शंकरगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित वन्य जीवों की तस्करी मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक टवेरा में दो मुंहा सांप के साथ साबिर अंसारी पुत्र असरफी अंसारी, अजीत कुमार मौर्य पुत्र महारानी दीन मौर्या, बृजेश नाथ पुत्र अंतर नाथ, नंही नाथ पुत्र बहादुर नाथ, संजय सिंह पुत्र रामकृपाल सिंह, आशुतोष कुशवाहा पुत्र अमृत लाल कुशवाहा, राजेश कुमार पुत्र श्रीराम आदि को गिरफ्तार किया गया। बरामद दो मुंहा सांप की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।