फोटो
एनआईओएस-डीएलएड अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू
प्रयागराज। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से संचालित डीएलएड अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को शुरू हुई। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए जिले में तीन हजार से अधिक परीक्षार्थी राजकीय इंटर कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज, सीएवी इंटर कॉलेज, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, रानी रेवती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राजापुर, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगापुरी केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। एनआईओएस-डीएलएड के स्टेट कोआर्डिनेटर चिंतामणि सिंह ने बताया कि पूरी परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई, उन्होंने बताया कि 16 मार्च को अंतिम प्रश्नपत्र की परीक्षा के साथ डीएलएड कोर्स पूरा हो जाएगा।