नगर कोतवाली के टेकार गांव के करीब इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह वाहन के चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। उधर से मंगरौरा ब्लॉक के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण शुक्ल (बब्बू) निकले। उन्होंने तो मृत मोर को कुत्ते नोच रहे हैं यह देख वे सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस के साथ ही वन विभाग को घटना की जानकारी दी। समय पर कोई नहीं पहुंचा। इसके चलते लोगों ने दफनाने के लिए गड्ढा खोदा और तिरंगे के साथ उसे दफनाने लगे। तभी डायल 100 और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। इस मौके पर शशि तिवारी, गायत्री तिवारी, अभिषेक मिश्र, राजेश मिश्र, अरविंद मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।