फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के नौ एडिशन जज हुए परमानेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के नौ एडिशनल जज हुए स्थायी न्यायमूर्ति
विज्ञापन

इलाहाबाद। हाईकोर्ट के नौ अपर न्यायाधीशों को शुक्रवार को स्थायी न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित किया गया। मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले ने जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले जजों में न्यायमूर्ति राजुल भार्गव, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा, न्यायमूर्ति डीएस त्रिपाठी, न्यायमूर्ति एसक्रे अग्रवाल, न्यायमूर्ति संजय हरकौली, न्यायमूर्ति केपी सिंह, न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित और न्यायमूर्ति एसएन अग्निहोत्री शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह अपराह्न तीन बजे आयोजित किया गया। इसमें हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। समारोह का सजीव प्रसारण एलसीडी टीवी पर भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें