फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालभाड़ा लादान में एनसीआर को मिली बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
मालभाड़ा लदान में एनसीआर को मिली बढ़त
विज्ञापन

नोट...फोटो है।
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को मालभाड़ा लदान में इस बार काफी बढ़त मिली है। मंगलवार को एनसीआर मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक अरुण मलिक की अध्यक्षता में मालभाड़ा ग्राहकों के साथ हुई बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में मालभाड़ा लोडिंग में 15 फीसदी ज्यादा वृद्धि हुई है। साथ ही इससे होने वाली आय में भी 13 फीसदी का इजाफा पिछले वर्ष की मुकाबले ज्यादा हुआ है। इस दौरान मालभाड़ा ग्राहकों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक की गई लोडिंग का विस्तृत विवरण दिया गया। रेलवे बोर्ड की तमाम महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एमएन ओझा, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक डीके सिंह, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/खानपान विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें