फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा नियामक का घेराव

विज्ञापन
68500 Teacher Recruitment Candidates Scope Examination Regulatory Office - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा परीक्षा नियामक कार्यालय
विज्ञापन

परीक्षार्थियों का आरोप कोर्ट के आदेश के बाद भी सचिव परीक्षा नियामक ने पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जारी नहीं किया
प्रयागराज। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन में सफल 59 अभ्यर्थियों ने कोर्ट के आदेश के बाद भी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी पर परिणाम न घोषित करने का आरोप लगाया है। परीक्षार्थियों का कहना है कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के मूल्यांकन में उन्हें फेल कर दिया गया था, कोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद जब दोबारा मूल्यांकन में वह सफल हुए तो कोर्ट ने सचिव परीक्षा नियामक को 59 अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया। मंगलवार को भी अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर दिनभर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं होने से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इन परीक्षार्थियों का कहना है कि अब बुधवार को वह एक बार फिर से परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर सचिव से मिलने का प्रयास करेंगे। परीक्षार्थियों का कहना है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में विकास यादव, धर्मवीर, गुरप्रीत, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें