गंगानाथ झा परिसर में आयोजित 63वीं राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा। स्रोत : आयोजक
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गंगानाथ झा परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय 63वीं राज्यस्तरीय शास्त्रीय स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. ललिल कुमार त्रिपाठी ने किया। विशिष्ठ अतिथि प्रो. हरिदत्त शर्मा संस्कृत प्रदर्शनी व वीडियो संपादन को क्रांतिकारी कदम बताते हुए छात्रों को शास्त्रों की समृद्ध परंपरा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। मीडिया प्रभारी राजेश कांत तिवारी ने बताया कि 30 जनवरी तक चलने वाली इस स्पर्धा में भाषण, कंठपाठ और शलाका परीक्षा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।