फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: कोरोना से 62 वर्षीय महिला की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 15

Tue, 07 Jul 2020 03:36 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना से जिले में एक और मौत हो गई है। 62 वर्षीय महिला ने पॉजिटिव आने के 28 घंटे बाद दम तोड़ दिया। महिला का शव जिला प्रशासन को सौंप दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने उसके शव का फाफामऊ स्थित घाट पर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन


दरियाबाद अतरसुइया की रहने वाली महिला की तबीयत 5 दिन पहले से खराब हुई थी, इसके बाद वह उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की ओपीडी में गई थी। वहां उसकी हालत देखते हुए संदिग्ध वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। रविवार की देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे को कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

इस दौरान उसका ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों गड़बड थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर उस वेंटिलेटर पर रख दिया गया था। सोमवार की रात 2:30 बजे उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने फाफामऊ स्थित घाट पर महिला के शव का परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करा दिया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल ऑफिसर महानंद ने कहा कि महिला का अंतिम संस्कार कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मुताबिक किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें