चार विषयों के प्रवक्ता परिणाम घोषित
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने बुधवार को हुई बोर्ड की बैठक के बाद 2011 में विज्ञापित प्रवक्ता (पीजीटी) वाणिज्य के 11, हिंदी के 48, इतिहास के 10 और नागरिक शास्त्र के 17 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार छह और सात जून को कराया गया था। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा में 216 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।