फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएचएसएल की टियर- 1 परीक्षा में 53.49 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (सीएचएसएल)- 2024 की टियर- 1 परीक्षा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। नाै दिन तक चली इस परीक्षा में 53.49 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचएसएल की परीक्षा एक जुलाई से शुरू हुई थी और 11 जुलाई को इसका समापन हुआ। प्रतिदिन चार पाली में सुबह नाै से 10 बजे, 11:45 से 12:45 बजे तक, दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक और शाम 5:15 से 6:15 बजे तक परीक्षा हुई। इसके लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 79 केंद्र बनाए गए थे। इसमें दोनों राज्यों के 8,49,718 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,54,500 अभ्यर्थी शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा के बीच ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी से हुई। केंद्रों पर बायोमेटि्रक उपस्थिति ली गई है। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा के लिए आगरा, अलीगढ़, आरा, बरेली, भागलपुर, दरभंगा, गया, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, पूर्णिया और वाराणसी में केंद्र बनाया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें