आज आएंगे कांग्रेस नेता अजहरुद्दीन और राजीव शुक्ला
प्रयागराज। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कांग्रेस नेता अजहरुद्दीन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला शुक्रवार को मेजा और कोरांव में चुनावी जन सभाओं को संबोधित करेंगे। दोनों नेता सुबह 11 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। अजहरुद्दीन और राजीव वहां से 11:30 बजे सिविल लाइंस पहुंचेंगे। वहां कुछ देर रुकने के बाद दोपहर एक बजे चौक स्थित जामा मस्जिद में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नमाज अदा करेंगे। इस दौरान नमाजियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मेजा और कोरांव में जनसभाएं करेंगे। यह जानकारी बाबा अभय अवस्थी व शहर महासचिव हसीब अहमद ने दी।