फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के तकनीकी सचिव कैडर की प्रोन्नति सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के तकनीकी, सचिव
विज्ञापन

कैडर की प्रोन्नति सूची जारी
प्रयागराज। महानिबंधक मयंक कुमार जैन की अधिसूचना के अनुसार आलोक कुमार मिश्रा को सिस्टम एनालिस्ट के पद से सीनियर सिस्टम एनालिस्ट के पद पर, विधु शेखर कुमार प्रसाद को प्रोग्रामर ग्रेड-1 के पद से सिस्टम एनालिस्ट के पद पर, रीनू श्रीवास्तव (लखनऊ) को प्रोग्रामर ग्रेड दो के पद से प्रोग्रामर ग्रेड एक के पद पर, संजय कुमार (लखनऊ) को कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड सी के पद से प्रोग्रामर ग्रेड दो के पद पर और ललित त्रिपाठी, कृति साहू, आकांक्षा श्रीवास्तव (लखनऊ), मो. अकरम, रीना कनौजिया (लखनऊ), हिमांशु यादव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव (लखनऊ ), ज्योत्सना सिंह को अपर निजी सचिव के पद से निजी सचिव श्रेणी एक के पद पर प्रोन्नति दी गई है। निजी सचिव श्रेणी एक के पदों पर पदोन्नतियां संघ के अनुरोध पर न्यूनतम अहर्कारी सेवा शिथिल करते हुए प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ल तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश और प्रोन्नति समिति का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें