अवैध खनन की सीबीआई जांच मामले में सुनवाई आज
प्रयागराज। प्रदेश में अवैध खनन की सीबीआई द्वारा की जा रही जांच के मामले में 10 जनवरी बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। अमर सिंह सहित करीब तीन दर्जन याचिकाएं अवैध खनन को लेकर दाखिल हैं। हाईकोर्ट ने 2016 में इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। विचाराधीन याचिकाओं पर मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सीडी सिंह की खंडपीठ सुनवाई करेगी। सीबीआई को जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करनी है।