ज्योति शुक्ला बनीं नगर शिक्षा अधिकारी
0 बीएसए ने जिले में धनूपुर, प्रतापपुर में नए खंड शिक्षा अधिकारी तैनात किए
इलाहाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को जिले में तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी है। सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन नगर शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी इलाहाबाद ज्योति शुक्ला को खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र (नगर शिक्षा अधिकारी) का दायित्व सौंपा गया है। बीएसए की ओर से दायित्व में बदलाव किए जाने के बाद ज्योति शुक्ला ने मंगलवार शाम को नगर शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सैदाबाद बलीराम को खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अनिल कुमार सिंह को खंड शिक्षा अधिकारी इलाहाबाद से खंड शिक्षा अधिकारी धनूपुर बनाया गया है। जिले के अंदर यह तबादले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुशवाहा ने किए हैं।