फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

इलाहाबाद। जिलाधिकारी ने शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिकाओं की जांच की। अनुपस्थित पाए गए सात कर्मचारियों के संबंध में नाराजगी व्यक्त करने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने और वेतन रोकने का निर्देश दिया। ममफोर्डगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के निरीक्षण में भी कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वहां भी स्पष्टीकरण मांगने के साथ वेतन रोकने का आदेश दिया। डीएम ने अपने औचक निरीक्षण में अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिया कि किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने सभी विभागों में साफ-सफाई पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें