फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएम आरोग्य मेले में 45 मरीजों ने उठाया लाभ

Mon, 05 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मांडा। ब्लॉक क्षेत्र में रविवार को तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे 45 मरीजों ने इसका लाभ उठाया। यह जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि महेवा कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सृजन जैन ने 14 मरीजों का इलाज किया। जबकि दोहथा में डॉ. अमित ने 17 और केडवर में डॉ. सौरभ ने 14 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत इलाज किया। शिविर में मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी आशीष द्विवेदी, शुभम, सोनी, पवन, संजना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें