फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक की फर्जी आईडी बनाकर ठगे 42 हजार

Thu, 30 Jan 2025 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रूपेश कुमार सिंह की फर्जी आईडी बनाकर पंजाब के पटियाला निवासी श्रद्धालु से 42 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रूपेश कुमार सिंह की फर्जी आईडी बनाकर पंजाब के पटियाला निवासी श्रद्धालु से 42 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महाप्रबंधक ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके होटल में बुकिंग के नाम पर फर्जी नंबर का इस्तेमाल किया। साथ ही खुद को होटल का मैनेजर बताकर फर्जी आईडी बनाई और उसका प्रयोग कर श्रद्धालु के लिए 24 जनवरी को होटल बुक कर दिया। बुकिंग का पैसा सिविल लाइंस के एक्सिस बैंक के नाम पर मंगवाया गया। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

जांच में पता चला कि उक्त बैंक में साइबर ठग का पता उत्तराखंड के एक शहर का था। वहीं, होटल मैनेजर ने बताया कि उनके पास पटियाला से फोन आया कि आपके होटल में कमरा बुक कराया गया है। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट भी किया है। लेकिन, जब इसके बारे में जांच की तो मामला फर्जी निकला। ब्यूरो

 

16 दिसंबर को फर्जी वेबसाइट का दर्ज कराया था केस

16 दिसंबर को होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रूपेश कुमार सिंह ने सिविल लाइंस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनके होटल के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है, जिसका पता kanhashyam.hotelallahabad.com था। साइबर पुलिस की जांच में पता चला था कि यह साइट हरियाण के एक शहर से ऑपरेट की जा रही है। हालांकि, अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें