प्रदेश से भाजपा का होगा सफाया
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी नरेश उत्तम पटेल ने दावा किया कि भाजपा प्रदेश से साफ होने जा रही है। जॉर्ज टाउन स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनका कहना था कि पहले चार चरणों के मतदान में गठबंधन के उम्मीदवारों को जबरदस्त समर्थन मिला है। इससे साफ है कि भाजपा को बुरी हार मिलने जा रही है। उन्हाेंने लोकतांत्रिक तानाशाही से बचाने, समता मूलक समाज की स्थापना और सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से जुट जाने की अपील की। नरेश मंगलवार को भी जिले में रहेंगे तथा सपा उम्मीदवारों के समर्थन में विभिन्न सभाओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, कमल सिंह यादव, अजय श्रीवास्तव, हीरा मनी पटेल, श्यामलाल पाल, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर सिंह मधुर आदि मौजूद रहे।
000
000