30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी चोपन पैसेंजर
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से चोपन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का निरस्तीकरण रेलवे ने 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इस अवधि में गाड़ी संख्या 53345/53346 चोपन पैसेंजर का संचालन सिर्फ चुनार से चोपन तक होगा। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने इसकी पुष्टि की है।