फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
टीजीटी सामाजिक विज्ञान के 183, शारीरिक शिक्षा के 46 पदों का परिणाम घोषित
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव ने टीजीटी सामाजिक विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा परीक्षा-2011 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। चयन बोर्ड की जून 2016 में लिखित परीक्षा और फरवरी 2019 में हुए साक्षात्कार के बाद टीजीटी सामाजिक विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। टीजीटी सामाजिक विज्ञान के लिए पूर्व में विज्ञापित कुल 197 पदों के सापेक्ष 183 पदों पर अंतिम चयन किया गया है। इस प्रकार अंतिम चयन में टीजीटी सामाजिक विज्ञान के 14 पद कम हो गए। टीजीटी शारीरिक शिक्षा के लिए विज्ञापित कुल 54 पदों के सापेक्ष 46 पदों पर अंतिम चयन किया गया है। चयन बोर्ड का मानना है कि जो पद कम हुए है, उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक के सत्यापन में कम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें