इलाहाबाद सिटी के रास्ते 30 अप्रैल तक चलेगी वंदे भारत
प्रयागराज। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार 30 अप्रैल तक नए रूट से चलेगी। पिछले माह 19 मार्च से इस ट्रेन का संचालन इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग, जंघई की बजाय इलाहाबाद सिटी एवं मंडुवाडीह के रास्ते वाराणसी तक हो रहा है। यह व्यवस्था रेलवे ने 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसके अलावा कामायनी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस भी 15 अप्रैल तक प्रयाग, जंघई की बजाय इलाहाबाद सिटी, मंडुवाडीह के रास्ते वाराणसी तक चलेगी।