फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व परिषद सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजना अवमानना

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

राजस्व परिषद सदस्योें को चुनाव ड्यूटी पर भेजना अवमानना
प्रयागराज। राजस्व परिषद बार एसोएिशन ने परिषद के न्यायिक सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने को अदालत के आदेश की अवमानना करार दिया है। परिषद बार के महासचिव डा. बालकृष्ण पांडेय ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक को पत्र भेजकर कहा है कि परिषद में मात्र दो ही न्यायिक सदस्य हैं। इनको भी चुनाव ड्यूटी पर भेज देने से राजस्व परिषद का काम पूरी तरह से ठप हो जाएगा। डा. पांडेय का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश है कि परिषद सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर न भेजा जाए। इसके बावजूद उनको ड्यूटी पर भेजना कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। यदि सदस्यों को चुनाव ड्यूटी पर भेजा जाता है तो परिषद हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें