अशासकीय कॉलेजों में प्राचार्य पद के लिए आवेदन 15 से
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के अशासकीय कॉलेज में प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए अवेदन 15 मार्च से शुरू होंगे। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क 16 मार्च से जमा होंगे और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 16 अप्रैल होगी। रजिस्ट्रेशन के साथ पूरी तरह से भरे गए आवेदन फॉर्म 17 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। शैक्षिक प्रदर्शनसूचकांक यानी एपीआई प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।