फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से बंट रही काज लिस्ट नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देरी से बंट रही कॉज लिस्ट, नाराजगी
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट के मुकदमों की सूची (कॉज लिस्ट) पिछले कुछ दिनों से समय पर अधिवक्ताओं का नहीं मिल पा रही है। इससे वकीलों में नाराजगी है। आदर्श अधिवक्ता संघ ने चीफ जस्टिस से इस मामले में हस्तक्षेप करने और कॉज लिस्ट समय से वितरित कराने की मांग की है। वकीलों का कहना है कि कॉज लिस्ट तीन दिन पहले ही बनकर ऑनलाइन कर दी जाती है, इसके बावजूद राजकीय मुद्रणालय इसे छापकर समय से उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। आमतौर पर कॉज लिस्ट तीन बजे से बंटने लगती है, मगर पिछले तीन दिनों से यह साढ़े चार बजे के बाद मिल रही है। इससे वकीलों को काफी परेशानी होती है। आदर्श अधिवक्ता संघ की बैठक में एससी मिश्र, एनके चटर्जी, बीडी निषाद, रमेश चंद्र शुक्ल, आरसी पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें