ट्रिपलआईटी में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी
0 इनफारमेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और इनफारमेशन टेक्नोलॉजी विभाग में खाली पद भरे जाएंगे
इलाहाबाद। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में जल्द ही शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। ट्रिपलआइटी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार 21 एवं 22 नवंबर को होगा। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे संबंधित विभागों में रिपोर्ट करना है। भर्तियां इनफारमेशन एवं कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और इनफारमेशन टेक्नोलॉजी विभाग में खाली पदों पर होगी। संस्थान की ओर से प्रस्तावित साक्षात्कार की तैयारी शुरू हो गई है, इसके लिए आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग का काम पूरा करके अब अभ्यर्थियों को इंटरव्यू लेटर भेजे जा रहे हैं। ट्रिपलआइटी की ओर से जुलाई-अगस्त में असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए थे, इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी।