फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. केके शुक्ला निदेशक बने

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. केके शुक्ला एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक बने
विज्ञापन

0 एमएनएनआईटी के एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग में विभागाध्यक्ष एवं डीन रह चुके हैं प्रो. शुक्ल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में डीन प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे प्रो केके शुक्ला को दीपावली पर केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। प्रो. शुक्ला को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर का निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व में मोतीलाल रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रो.एसएन सिन्हा एवं प्रो.आर यादव जमशेदपुर रीजनल कॉलेज के प्रमुख रह चुके हैं। मोतीलाल रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज में 1988 में प्रवक्ता (असिस्टेंट प्रोफेसर) के रूप में कैरियर की शुरुआत करने वाले डॉ. करुणेश कुमार शुक्ला ने 2001 में दिल्ली आईआईटी से पीएचडी पूरी की। मोतीलाल रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज में 2005 में उन्हें एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग में प्रोफेसर बनाया गया। एमएनएनआईटी में 2011 से 2013 के बीच वह एप्लाइड मैकेनिक्स के विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान में डीन के पद पर काम कर रहे हैं। 2002 से 2004 के बीच ताइवान में विजिटिंग प्रोफेसर के तौर पर काम कर चुके हैं। प्रोफेसर शुक्ला को भवनों के डिजाइन करने में विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण भवनों और पुलों की डिजाइन तैयार किया है। एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक बनाए जाने के बाद अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह नवंबर के दूसरे सप्ताह में पदभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें