फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति आवेदन के लिए 31 अगस्त तक
विज्ञापन

0 अभिभावक पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन आय प्रमाणपत्र के साथ जमा करें
इलाहाबाद। भारत सरकार की ओर से संचालित मेरिट कम मीन्स, पोस्ट मैट्रिक, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से आवेदन मांगा गया है। अभिभावकों को आय प्रमाण पत्र के साथ ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन भरना है। जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी शिव प्रकाश तिवारी ने सभी शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो/प्रबन्धकों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय सीमा 31 अगस्त 2017 तक छात्रवृत्ति के आवेदन आन लाइन पात्र छात्राओं के अभिभावकों के आय प्रमाण-पत्र के साथ प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। सम्बन्धित संस्था के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या/रजिस्ट्रार का यह पूर्ण उत्तरदायित्व होगा कि छात्राओं के आवेदन-पत्रों को नेशनल स्कालरशिप पोर्टल की वेबसाइट www.scholarship.gov.in से जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी के लागिन/पोर्टल पर शीघ्र ही अग्रसारित/प्रमाणित करते हुए सत्यापित हार्ड कापी आय प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड के साथ कार्यालय को प्रेषित करें ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें