फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ा शिकायत करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000

अस्पताल अधीक्षक की शिकायत प्रमुख सचिव से करने का निर्देश
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने मिर्जापुर जिला अस्पताल के अधीक्षक की मनमानी की शिकायत प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव से भी कहा है कि शिकायत मिलने पर वह नियमानुसार कार्रवाई करें। मिर्जापुर के पत्रकार ओम प्रकाश मिश्र ने जनहित याचिका दाखिल कर शिकायत की है कि जिला अस्पताल के अधीक्षक केंद्रीय मंत्री से अपनी नजदीकी बता कर अस्पताल कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उनके कार्यों से अस्पताल कर्मचारियों में आक्रोश है। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति केपी सिंह की पीठ ने याची को निर्देश दिया है कि वह अपनी शिकायत प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से करे। याची प्रमुख सचिव को लिखित प्रत्यावेदन दे और प्रत्यावेदन मिलने की स्थिति में प्रमुख सचिव नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें