फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : जेई भर्ती के 33 अभ्यर्थी दोबारा देंगे परीक्षा, गड़बड़ी का आरोप लगा छोड़ दी थी परीक्षा

Wed, 10 Dec 2025 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती के 33 अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देंगे। आयोग मुख्यालय में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लेने के साथ 13 दिसंबर को इनकी परीक्षा कराने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती के 33 अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देंगे। आयोग मुख्यालय में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लेने के साथ 13 दिसंबर को इनकी परीक्षा कराने की घोषणा की गई।

जेई भर्ती परीक्षा में शनिवार को अंदावा एवं फाफामऊ स्थित सेंटर पर क्षमता से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हो गए थे। अंदावा स्थित सेंटर के अभ्यर्थियों की तो उसी केंद्र पर दूसरे शिफ्ट में परीक्षा कराई गई लेकिन फाफामऊ के 25 अभ्यर्थियों को झूंसी के छतनाग मार्ग स्थित केंद्र पर परीक्षा दिलाने के लिए भेजा गया। इसकी वजह से परीक्षा भी करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हो पाई।

इसके विपरीत केंद्र पर पंजीकृत परीक्षार्थियों ने एग्जाम में देरी तथा बाहर से 25 अभ्यर्थियों के आने का विरोध शुरू कर दिया। 33 अभ्यर्थियों ने परीक्षा भी छोड़ दी थी। उन्होंने मौके पर पहुंची पुलिस के अलावा सोमवार को आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय में भी दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परीक्षा में धांधली की भी आशंका जताई थी।

क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से पूरी रिपोर्ट आयोग मुख्यालय को भेजी गई थी। इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इन 33 अभ्यर्थियों को परीक्षा का अवसर दिए जाने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 दिसंबर को इनकी परीक्षा कराई जाएगी। इनकी परीक्षा प्रयागराज में ही दूसरे केंद्र पर कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें