करेलाबाग बेनहर स्कूल के जाहिदा हॉल में रोटरी इलाहाबाद एकेडीमिया ने रक्तदान शिविर में रक्तदाता
रोटरी इलाहाबाद एकेडीमिया की ओर से रविवार को बेनहर स्कूल एंड कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। पांच घंटे तक चले शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. वीके मिश्रा ने शिविर का उद्घाटन किया। क्लब की अध्यक्ष डॉ. अफरोज जहां एवं रोटेरियन असरा ने संचालन किया। शिविर में आशीष जयसवाल, डॉ. विश्वद्वीप केसरवानी एवं डॉ. निहारिका केसरवानी रोटरी क्लब के सदस्य बने। इस दौरान प्रेसीडेंट एलेक्ट आफताब अहमद, शम्स तबरेज, मीना खान, अलीना खान समेत अन्य मौजूद रहे।