हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में आज अवकाश
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ में 19 फरवरी 2019 मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। अवकाश की घोषणा माघी पूर्णिमा स्नान और संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य मेें की गई है। इस अवकाश के बदले में 17 अगस्त 2019 शनिवार को हाईकोर्ट इलाहाबाद और लखनऊ में कार्यदिवस घोषित किया गया है। इसी क्रम में जिला न्यायालय इलाहाबाद में भी 19 फरवरी को अवकाश रहेगा।