मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षिका की विदाई
नारायणी आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में सम्मान समारोह
इलाहाबाद। श्री नारायणी आश्रम बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को मेधावी छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका किरन बाला सिन्हा को अवकाश ग्रहण करने पर विदाई दी गई। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक श्रीभगवान पांडेय, प्रधानाचार्या विभा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आरंभ में संत गोपी और स्मृति ने पूजन किया।