मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और गहने चोरी
इलाहाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के बादशाही मंडी इलाके में स्थित गणेश मंदिर में चोरों ने मंगलवार की रात ताला तोड़कर गहने और दानपात्र चोरी कर ले गए।
बादशाही मंडी में स्थित गणेश मंदिर के ऊपरी हिस्से में अवनीश शुक्ला रहते हैं। अवनीश मंदिर के पुजारी भी हैं। मंगलवार की रात मंदिर का ताला तोड़कर चोर दानपात्र और चांदी के गहने उठा ले गए। बुधवार की सुबह जब जानकारी हुई पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल फोर्स के साथ मंदिर पहुंचे और चोरी की जानकारी ली। समाजसेवी अनूप अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में चोरों का आतंक हो गया है। कोतवाल ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों पर शक है। उनसे पूछताछ की जाएगी।