फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आर्थोसर्जन के घर से 3.10 लाख नकद व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मम्फोर्डगंज निवासी आर्थोसर्जन डॉ. वेदप्रकाश पांडेय के घर से 3.10 लाख नकद व कीमती जेवर चोरों ने उड़ा दिए। उन्होंने आलमारी का लॉक बनाने आए दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस उन्हें ढूंढ़ नहीं पाई है।
विज्ञापन


डाॅ. वेद मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में आर्थोसर्जन के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी की सुबह लगभग 10:30 बजे उनके घर पर दो अज्ञात व्यक्ति आलमारी का लॉक ठीक करने आए। पत्नी डाॅ. रश्मि ने दोनों को आलमारी का मुख्य द्वार ठीक करने के लिए कहा। इस दौरान दोनों ने बताया कि आलमारी के दरवाजे की वेल्डिंग कराई गई है और घर से बाहर चले गए। दो घंटे बाद दोबारा से आए और काम करने लगे। लेकिन देर शाम तक लॉक ठीक नहीं कर सके। उन्होंने डॉक्टर को कहा कि वह कल आकर लॉक ठीक करेंगे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके मामा अशोक मिश्र की बेटी की शादी होने वाली है।

इसीलिए घर में 3.10 लाख नकद, कान का झुमका व लटकन रखा था। एक फरवरी को जब वह आलमारी में कुछ पैसे रखने गए तो पता चला कि नकदी व गहने गायब हैं। डॉ. वेद का कहना है कि उन्होंने शिकायत के साथ ही दोनों चोरों का फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। घर में आने व निकलने के दौरान उनकी तस्वीर पड़ोस के कैमरे में कैद हो गई थी। तस्वीरें होने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी इंचार्ज संदीप यादव से पूछने पर वह व्यस्त होने की बात बताकर टाल देते हैं। वहीं, इंस्पेक्टर कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें