प्रयागराज। भुलई का पूरा शिवकुटी निवासी अनीता देवी से जमीन बेचने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़प लिए गए। उन्होंने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनीता देवी ने 2022 में कलावती देवी से जमीन का इकरारनामा कराया था। कलावती के साथ ही अन्य लोग भी इस सौदे में शामिल थे। अनीता ने चेक के माध्यम से 30 लाख रुपये का भुगतान किया था। पैसा पाने के बाद न तो उन्हें जमीन मिली न ही रुपये मिले। उन्होंने कलावती देवी, दीपक कुमार, ओमप्रकाश यादव और अश्विनी कुमार मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद