करछना स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी में प्रयागराज जोन एथलेटिक्स ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें कुल 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल की शुरुआत राज्य एथलेटिक्स मीट के चैंपियन और राष्ट्रीय पदक विजेता मो. मुजम्मिल अख्तर के शपथ ग्रहण से की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. जरीन रिजवी ने ट्रायल में शामिल सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।