एटीएम में पैसा निकालने गए सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी का उचक्कों ने डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल फोन पर मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। शिवकुटी क्षेत्र के तेलियरगंज के अर्जुन सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वह शुक्रवार को सुबह पुराने फाफामऊ की भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे दो उचक्कों ने धोखे से उनका डेबिट कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाल लिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।