फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीसीएस मुख्य परीक्षा नहीं दे पाएंगे 24 अभ्यर्थी, अपील भी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस-2023 के 24 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उनकी अपील भी निरस्त कर दी है। आयोग ने अलग-अलग कारणों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 153 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए थे। इन अभ्यर्थियों की सूची पांच सितंबर को जारी की गई थी।
विज्ञापन

इनमें से 24 अभ्यर्थियों ने अपीलीय प्रत्यावेदन देकर परीक्षा में शामिल कराने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने इसे भी स्वीकार नहीं किया। आयोग ने इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर जारी किए हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी अपीलीय प्रत्यावेदन में कोई नया तथ्य नहीं दे पाए। इसकी वजह से उनकी अपील खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें