फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : 12 सेकंड में गई थीं 23 जानें, हादसे के वीडियो से खुलासा, पोल नंबर 12 के पास बेकाबू हुई भीड़

Sat, 01 Feb 2025 12:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

मौनी अमावस्या की रात संगम घाट पर हुए हादसे में महज 12 सेकंड के भीतर 23 जानें चली गई थीं। घाट पर पोल नंबर 12 के पास बदहवास होकर भीड़ भागी थी और इसी दौरान चपेट में आए 90 लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम तट पर हुई भगदड़ में छूटा लोगों का सामान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या की रात संगम घाट पर हुए हादसे में महज 12 सेकंड के भीतर 23 जानें चली गई थीं। घाट पर पोल नंबर 12 के पास बदहवास होकर भीड़ भागी थी और इसी दौरान चपेट में आए 90 लोग जख्मी हो गए थे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ है। एक मिनट दो सेकेंड का यह वीडियो 29 जनवरी की रात 1:10 बजे का बताया जा रहा है। वीडियो शुरू होते ही लाखों लोगों की भीड़ संगम नोज की ओर भागती नजर आती है। करीब 12 सेकंड तक लोग बदहवास हाल में एक दूसरे के पीछे दौड़ते नजर आते हैं।

इसके बाद भीड़ की रफ्तार धीमी हो जाती है। कहा जा रहा है कि यही 12 सेकंड थे जिसमें भीड़ की चपेट में आने से 23 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वीडियो के 18वें सेकंड में संगम घाट पर लगा पोल नंबर 12 भी नजर आता है। इसके साथ ही कुछ देर बाद चीखें भी सुनाई देती हैं। वीडियो में यह तो नजर नहीं आता कि चीखने वाला कौन है, लेकिन आवाज सुनने से यही लगता है कि यह कुछ महिलाओं के चीखने की आवाज है। फिलहाल अधिकारी ऐसे किसी वीडियो के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।

 

महिला सिपाही बोली- कंडीशन बहुत खराब है, जल्दी फोर्स भेजिए

उधर, एक महिला सिपाही का भी वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह घटनास्थल पर खड़ी नजर आ रही है और उच्चाधिकारियों से फोर्स की डिमांड कर रही है। वीडियो में वह कहती नजर आ रही है कि यहां कंडीशन बहुत खराब है। हालत बिगड़ती जा रही है, जल्दी फोर्स भेजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें