Prayagraj News : भारद्वाज आश्रम।
- फोटो : प्रयागराज
नोटिस की जद में आईं करूणा देवी ने बताया कि उनके पास भवन और जमीन की रजिस्ट्री के कागज हैं, लेकिन पीडीए के अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी प्रकार शिव जी गोस्वामी, दरियावनाथ गोस्वामी, पकौड़ी नाथ गोस्वामी, लिलिन गोस्वामी, पवन गोस्वामी आदि को भी पीडीए की तरफ से नोटिस थमा दिया गया है।
भवन स्वामियों का कहना है कि वह दशकों से इस मकान में रह रहे हैं। अचानक से भवन तोड़ने का नोटिस मिला है। जबकि उनके पास सभी जरूरी कागजात हैं। उधर, पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर भवन नजूल की जमीन पर बने हुए हैं। उसका समय पूरा हो चुका है। ऐसे में पीडीए की ओर से नोटिस भेजा गया है।
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 33 भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। इसमें 22 भवनों का ध्वस्तीकरण होना है। - अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए